Aapka Rajasthan

राजस्थान में फिर शर्मनाक वारदात! नौकरी का झांसा देकर युवती संग किया गया सामूहिक बलात्कार, शराब पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

 
राजस्थान में फिर शर्मनाक वारदात! नौकरी का झांसा देकर युवती संग किया गया सामूहिक बलात्कार, शराब पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो 

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक व्यक्ति को जानती है। आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था। जब वह आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दोनों आरोपी वहां शराब पी रहे थे। 

जब वह वापस जाने लगी तो उसे जाने नहीं दिया गया। वे उसे जबरन शराब पिलाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। पीड़िता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आदेश नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।