Aapka Rajasthan

RPSC कृषि व्याख्याता भर्ती का रिजल्ट जारी, 552 पदों के मुकाबले सिर्फ 48 अभ्यर्थी चयनित

 
RPSC कृषि व्याख्याता भर्ती का रिजल्ट जारी, 552 पदों के मुकाबले सिर्फ 48 अभ्यर्थी चयनित

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के नतीजों में चौंकाने वाली बात यह है कि 552 पदों के लिए हुई प्रक्रिया में मुख्य चयन सूची में केवल 48 अभ्यर्थियों को जगह मिली है।

आयोग ने 26 नवंबर को परिणाम और मुख्य सूची के कटऑफ अंक जारी किए। चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य विवरण परिणाम में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद मुख्य सूची तैयार की गई है।

कृषि विषय में कम अभ्यर्थी हुए सफल

स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक-कृषि के पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में पदों की तुलना में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। कुल 552 पदों के मुकाबले मुख्य सूची में 48 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और कटऑफ अंक देख सकते हैं। अब अभ्यर्थियों की नजर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पर रहेगी।