Aapka Rajasthan

Ajmer जलदाय विभाग पर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

 
Ajmer जलदाय विभाग पर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर के धोलाभाटा एकता विहार कॉलोनी के क्षेत्रवासियों की ओर से जलदाय विभाग पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को जल्द दूर करने की मांग रखी। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान प्रदर्शन में कई कांग्रेसी भी शामिल हुए। गुरुवार को धोलाभाटा एकता विहार कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होकर कांग्रेस नेता हेमंत भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल के नेतृत्व में सेठी कॉलोनी जलदाय विभाग पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कॉलोनी की महिलाओं ने मटके फोड़ कर लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद क्षेत्रवासियों के द्वारा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल ने बताया कि अधिकारियों ने 10 दिनों में समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है। साथ ही आचार संहिता से पहले नई पाइपलाइन डालने का भी आश्वासन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि 20 साल से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विधायक है। लेकिन क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या आज तक दूर नहीं हो पाई है। पानी की समस्या से पूरी जनता त्रस्त है। अगर उनकी समस्या जल्द दूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्रवासी शिमलेश ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर विभाग पर सभी इकट्ठा होकर पहुंचे हैं। कई बार शिकायत के लिए फोन किया तो विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते। पानी सप्लाई का कोई टाइम शेड्यूल नहीं रहता। सप्लाई देते हैं तो उसमें प्रेशर भी काम रहता है। इन सभी समस्या को लेकर मटके फोड़ कर आज प्रदर्शन किया गया है।