Aapka Rajasthan

Ajmer कई जगह गिरी बौछारें, गर्मी का बना रहा असर

 
Ajmer कई जगह गिरी बौछारें, गर्मी का बना रहा असर

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर भादो में फिजां बदली हुई है। बुधवार को सुबह आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराई। शहर में कई जगह बौछारें भी गिरीं। हालांकि धूप और गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। मंगलवार रात को गिरी बौछारों से बुधवार सुबह मौसम सामान्य रहा। लेकिन धूप निकलते ही मौसम ने तेवर बदल लिए। बादलों के कारण दिनभर धूप-छांव का दौर चला। दोपहर में पुष्कर रोड, ब्यावर रोड, तबीजी, सराधना सहित अन्य इलाकों में बौछारें गिरी। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम और सिंचाई विभाग मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितम्बर तक मानते हैं। इस लिहाज से मानसून सिर्फ 24 दिन का बचा है। उधर, जिले की औसत बरसात 550 मिलीमीटर है जिसके मुकाबले करीब 453 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिले में कहां-कितनी बरसात : अजमेर में 807, श्रीनगर में 445, गेगल में 233, पुष्कर में 734, गोविन्दगढ़ में 324, बूढ़ा पुष्कर में 493, नसीराबाद में 634, पीसांगन में 370, मांगलियावास में 351, किशनगढ़ में 312, जिले में कुल बरसात 455.08 एमएम दर्ज की गई।

युवती ने लगाया देहशोषण का आरोपन

सीराबाद  ग्रामीण क्षेत्र की युवती ने रिश्तेदार पर डरा-धमकाकर गत 3 वर्षों से उसका देहशोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार के ही रिश्ते का युवक उसे डरा-धमकाकर गत 3 साल से देहशोषण कर रहा है। वह उसे पिता व परिजन को जान से मारने की बात कहते हुए शादी करने की धमकी देता था। इसके चलते उसने परिजन को आरोपी के कृत्य की जानकारी नहीं दी। बुधवार को परिजन को आरोपी के कृत्य की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी।