Aapka Rajasthan

Ajmer श्रावणी उपाकर्म करने के लिए पुजारी और वेदपाठी पुष्कर सरोवर के घाट पर हुए एकत्र

 
Ajmer श्रावणी उपाकर्म करने के लिए पुजारी और वेदपाठी पुष्कर सरोवर के घाट पर हुए एकत्र 
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग में जन्माष्टमी पर गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथावाचक वृंदावन के प्रदीप शास्त्री 6 सितंबर तक दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक संगीतमय भागवत का वाचन करेंगे। स्वामी बसन्तराम सेवा ट्रस्ट के सन्त राजूलाल ने बताया कि गुरुवार को स्वामी शान्ति प्रकाश का जयंती महोत्सव और रक्षाबंधन महोत्सव भी मनाया जाएगा। पूजन, आरती, सत्यनारायण भगवान की कथा होगी। शाम को जन्मोत्सव, बधाई गीत, भजन कार्यक्रम होंगे।

शिवालयों में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

अजमेर श्रावल शुक्ल पूर्णिया यानी बुधवार को शिवालयों में मंत्र गूंजे। लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। लोगों ने व्रत-उपवास भी रखे। सावन माह के अंतिम दिन सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर चला। लोगों ने भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी पर जल चढ़ाया। साथ ही बिल्व पत्र, दूब, फूल-माला, चंदन-सिंदूर-चावल से पूजन किया। पूरे सावन में व्रत-उपवास करने वाले कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। कई मंदिरों में सहस्रधारा और जलाभिषेक किया गया। कई मंदिरों में गुरुवार को भी जलाभिषेक-सहस्रधारा का आयोजन होगा।

पेयजल संकट, टैंकरों से आर्थिक भार

अजमेर बीसलपुर बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद शहर की जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल संकट के चलते महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे आमजन व जरूरतमंद परिवारों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। वार्ड 6 प्रिंस हिल कॉलोनी बड़ी नागफणी क्षेत्र में पानी का संकट गहराया हुआ है। राजेन्द्र कच्छावा ने बताया कि हर तीन-चार दिन में टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। क्षेत्र में चढ़ाई होने से घरों में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से पर्याप्त जलापूर्ति की मांग की है।

दादाबाड़ी में सामूहिक क्षमायाचना, बड़ी पूजा आज

अजमेर जैन श्वेतांबर दादाबाडी खरतरगच्छाचार्य श्री जिनदत्तसूरि दादाबाड़ी में गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा और सामूहिक क्षमायाचना होगी। खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष विक्रम पारख और रिखब सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर तपस्वियों, विधार्थियों का सम्मान किया जाएगा। शाम को 4:30 बजे से स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। पुष्कर  सावन मास की पूर्णिमा तिथि बुधवार को पुष्कर सरोवर के घाटों पर पुरोहितों, वेदपाठियों की ओर से सामूहिक रूप से वेदमंत्रों, औषधियों एवं पंचगव्य सेवन के साथ श्रावणी उपाकर्म किया गया। वर्ष पर्यन्त अनजाने में किए गए अशुभ कर्मों के प्रायश्चित कर निवृत्ति की कामना को लेकर यह उपाकर्म वर्ष में एक बार सावन पूर्णिमा को ही किया जाता है। वराह घाट, चौडी पैडी घाट सहित सरोवर के अन्य घाटों पर श्रावणी उपाकर्म करने के लिए पुरोहित उमड़ पड़े। दुर्वा, गोबर, गोमूत्र, प्राकृतिक वनस्पतियों, भस्म लेपन के साथ किए गए इस विशेष उपाकर्म में विभिन्न वेदमंत्रों के साथ बारी-बारी से लेपन कर स्नान किया गया। घाट वेदमंत्रों से गूंज उठे। कतारबद्ध होकर सभी पुरोहितों ने करीब दो घंटे तक यह उपाकर्म किया। चौडी पेडी घाट पर ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ संस्थान के प्राचार्य बृजेश शर्मा के आचार्यत्च में वेदपाठी बटुकों ने यह उपाकर्म किया। इस दौरान जनेऊ बदलकर नई धारण की गई।