Aapka Rajasthan

Ajmer पेट्रोल-डीजल के लिए गुहार लगाते रहे लोग, शाम 6 बजे खुलेंगे, चालक परेशान

 
Ajmer पेट्रोल-डीजल के लिए गुहार लगाते रहे लोग, शाम 6 बजे खुलेंगे, चालक परेशान

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने सांकेतिक हड़ताल की शुरूआत कर दी। अजमेर जिले के 225 पेट्रोल पम्प सुबह दस बजे से बंद कर दिए। शाम 6 बजे तक बंद रखेंगे। पेट्रोल पम्प सुबह बंद होने के बाद कई वाहन चालक पेट्रोल-डीजल के लिए पंप पर मिन्नते करते देखे गए। संचालकों का कहना रहा कि इसके बाद भी अगर सरकार ने वेट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस निर्णय से रोजाना 50 लाख के राजस्व का सरकार को नुकसान होगा।

बंद पड़ा पुष्कर रोड पेट्रोल पम्प व खड़ा स्टाफ। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अशोक जयसिंघानी ने बताया कि राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। पिछले लंबे समय से हम शांतिपूर्वक वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसलिए मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ाना पड़ा है। आंदोलन की शुरुआत 13 सितंबर से की है। शुरुआती चरण में 2 दिन 13 और 14 सितम्बर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।

पुष्कर रोड पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के लिए खडे़ वाहन चालक। पुष्कर से हॉस्पिटल आया, नहीं मिल रहा पेट्रोल पुष्कर रोड पेट्रोल पम्प पर खडे़ बाइक सवार पुष्कर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह अजमेर जेएलएन अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देखने आया था। इस दौरान पेट्रोल खत्म हो गया और पेट्रोल के लिए वह परेशान हो रहा है। लेकिन उसे पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार पेट्रोल पम्प पर अन्य लोग भी परेशान होते हुए देखे गए।