Aapka Rajasthan

अजमेर के सेवन वंडर्स को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन,देखिए वीडियो क्लिप

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर युवक कांग्रेस ने बजरंग गढ़ चौराहे पर विरोध प्रकट किया। सौन्दर्यीकरण करने को लेकर सेवन वंडर, फूड कोर्ट व गांधी स्मृति उद्यान निर्माण में शामिल अफसरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नुकसान की वसूली करने की मांग भी की। इस दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व अजमेर प्रशासन का पुतला भी जलाया।
 
;

वहीं दूसरी ओर से सेवन वंडर, फूड कोर्ट व गांधी स्मृति उद्यान में कार्रवाई गुरुवार को बंद है। बता दें कि 10 व 11 मार्च को दो दिन यहां कार्रवाई हुई। इस दौरान स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति को हटाकर नीचे रखा गया। गांधी स्मृति उद्यान के गेट पर फुटपाथ कुछ जगह पर जेसीबी से उखाड़ा। फूड कोर्ट के तीन हिस्सों में से एक हिस्सा तोड़ा। अब आगे कार्रवाई कब होगी, इसको लेकर कोई अधिकारी अधिकृत जानकारी नहीं दे रहे हैं।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया- अजमेर प्रशासन, एडीए प्रशासन, नगर निगम प्रशासन व स्मार्ट सिटी प्रशासन ने जो बिना सोचे समझे, गलत तरीके से ये निर्माण कर दिए। इनको अब तोड़ना पड़ रहा है। इससे जनता के गाढे़ पसीने की कमाई को बरबाद किया गया। यह कतई बर्दाश्त नहीं। इसमें जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली अफसरों से होनी चाहिए। इसके लिए यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। जरूरत पड़ी तो वार्ड स्तर पर जनता के बीच जाएगी। जब तक इन कारनामों में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती। यूथ कांग्रेस विरोध प्रकट करती रहेगी। अगर फिर भी प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगी तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।