Ajmer में नाबालिग से अश्लील हरकत और छेड़छाड़, केस दर्ज
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर में 17 साल की नाबालिग से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी गई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्लॉक टावर थाने में पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि कुछ सालों पहले उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी 6 महीने से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी के लिए दबाव बना रहा है। करीब 3 महीने पूर्व आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर उसे जबरदस्ती बैठकर घुमाने ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। बाद में उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी।पीड़िता ने पुलिस को बताई उसके परिवार के द्वारा 2 महीने पूर्व उसकी सगाई करवा दी थी। इसके बाद से आरोपी उसे और ज्यादा परेशान कर रहा है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।