Aapka Rajasthan

Ajmer एनजीटी में स्मार्ट सिटी अफसरों का जवाब- झील किनारे कई निर्माण 5 साल पुराने

 
Ajmer एनजीटी में स्मार्ट सिटी अफसरों का जवाब- झील किनारे कई निर्माण 5 साल पुराने

अजमेर न्यूज़ सडस्क, अजमेर मास्टर प्लान उल्लंघन कर नो कंस्ट्रशन, ग्रीन जोन में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर आनासागर झील में सेवन वंडर्स, लवकुश उद्यान फूड कोर्ट, गांधी स्मृति उद्यान आैर आजाद पार्क में कॉम्प्लेक्स बनाने के मामले में शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की भोपाल बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान एनजीटी सदस्यों ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्मार्ट सिटी अधिकारियों को फटकार लगाई और तल्ख टिप्पणियां कीं। इन प्रोजेक्टों के निर्माण को नियमानुसार नहीं माना गया है। सेवन वंडर्स, लवकुश उद्यान, फूड कोर्ट, गांधी स्मृति उद्यान आैर आजाद पार्क में कॉम्प्लेक्स को दो माह में ढहाने आैर हटाने के िलए कहा गया। हालांकि एनजीटी ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

वहीं गुरुवार देर रात स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने इस मामले में एनजीटी में ऑनलाइन जवाब पेश कर इन प्रोजेक्टों के निर्माण संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कई निर्माण 5 साल पहले के, कइयों को वर्क इन प्रोसेस बताया गया। याचिकाकर्ता अशोक मलिक ने अपने बेंच को बताया कि लवकुश उद्यान में फूड कोर्ट 2018-19 में बनाया गया है। पटेल मैदान व गांधी स्मृति का कार्य आज भी पूर्ण नहीं हुआ। सेवन वंडर्स पार्क निर्माण अगस्त 2022 में पूरा हुआ, जबकि अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा 5 साल से अधिक अवधि पूर्व के निर्माण बताकर एनजीटी को गुमराह किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की मंथली प्रोग्रेस रिपोर्ट भी एनजीटी के समक्ष पेश की गई।

10वीं-12वीं:एलओसी 14 से सबमिट कर सकेंगे

अजमेर | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स (एलओसी) सबमिट करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 14 से प्रक्रिया शुरू होगी। बिना विलंब शुल्क के 13 सितंबर तक एलओसी सबमिट की जा सकेगी। इस संबंध में विवरण वेबसाइट पर दिया गया है।