Ajmer योग प्रतियोगिता में किशनगढ़ को 11 पदक, 6 श्रेणियों में 14 लोगों ने लिया भाग

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर जिला योगा एसोसिएशन की ओर से आयोजित योग प्रतियोगिता में किशनगढ़ के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी झोली में 11 पदक डाल दिए हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 6 कैटेगरी में किशनगढ़ के 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। अजमेर के फाइसागर रोड स्थित मस्कट द स्कूल परिसर में हुई। प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने दो श्रेणियों में अपने हुनर का प्रदर्शन कर निर्णायकों को अचंभित किया। चयनित प्रतिभागी अब 2 सितम्बर से श्रीगंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में किशनगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अजमेर जिला योगा एसोसिएशन की ओर से आयोजित योगा प्रतियोगिता में किशनगढ़ की कृष्णम योगशाला के 14 प्रतिभागियों ने परंपरागत व कलात्मक योगासन की दो श्रेणियों में अपने हुनर का जलवा दिखाया। प्रतियोगिता के बाद आए परिणामों में 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में चित्रा को स्वर्ण पदक व कलात्मक में रजत पदक, जियांश को कलात्मक में स्वर्ण पदक, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में सूरज नाथ को स्वर्ण पदक, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रिया को कांस्य पदक, अक्षत को कांस्य पदक, 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग में पुष्कर को स्वर्ण पदक, 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग में मोनिका लूणा को रजत पदक व कलात्मक में रजत पदक, सुनीता चौधरी को कांस्य पदक, सीनियर वर्ग में 45 प्लस आयु वर्ग में आशा मंत्री को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। सभी 11 प्रतिभागी ने मेडल मिलने के बाद खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि इस परिणाम से उनके हौंसलों की उड़ान ऊंची हुई है। उन्हें खेल में अपने कौशल का उत्कृष्ट पैमाना हासिल करने की खुशी है। अब इनमें से चयनित प्रतिभागी आगामी 2 सितंबर को श्रीगंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में किशनगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
...