Aapka Rajasthan

Ajmer में ज्वैलर से धोखाधड़ी, डेढ़ लाख हड़पे, मामला दर्ज

 
Ajmer  में ज्वैलर से धोखाधड़ी, डेढ़ लाख हड़पे, मामला दर्ज

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर में ज्वैलर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने ऑर्डर देकर डेढ़ लाख के चांदी के कडे़ बनाकर मंगवा लिए और बाद में चांदी की पोलिस वाला तांबा भेज दिया। जांच में पता चलने पर जब कॉल किया तो भुगतान करने से मना कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधाकृष्ण कॉलोनी, बोराज, काजीपुरा, फायसागर रोड, अजमेर निवासी दीपक सोनी (40) पुत्र ताराचंद सोनी ने बताया कि वह चांदी के जेवरात बनाने का काम करता है। एक ही तरह का कामकाज होने के कारण हितेन्द्र सोनी, निवासी बाटा हजारी, रेवाडी, गुडगांव, हॉल मुरलीपुरा, जयपुर से परिचय था। हितेन्द्र ने 24 जोडी चांदी के कडे बनाने का ऑर्डर दिया। बताए अनुसार 24 जोडी (कुल 48 नग) चांदी के कडे (जिन्का कुल वजन 2.619 किलोग्राम व जिनकी कुल कीमत 1,55,200 रुपए) तैयार कर श्री सांई पार्सल सर्विस कांति कुटीर, फर्स्ट फलोर, सिंधी गली, हाथीभाटा, अजमेर से जरिए कोरियर से दिल्ली भिजवा दिए।

इसकी कीमत के लिए बताया कि वह डेढ किलो चांदी के दाने (कच्चा माल) 1,12,050 रुपए की कीमत के भेजे और बकाया राशि बाद में दे देगा। जब इसकी जांच कराई तो दाने चांदी की बजाय तांबे के होना पाए गए। आरोपी ने चांदी की पॉलिस के तांबे के दाने भेज दिए। बाद में पैसे मांगे तो मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।