Aapka Rajasthan

Ajmer में भाजपा ने 23 मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा, विधायक रघु शर्मा पर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप

 
Ajmer में भाजपा ने 23 मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा, विधायक रघु शर्मा पर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर गुजरात विधायक महेश कसवाला रविवार को केकड़ी में अजमेर रोड़ पर स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विधायक भाजपा के कार्यक्रम के तहत केकड़ी विधानसा क्षेत्र में सात दिवसीय प्रवास पर थे। अंतिम दिन केकड़ी बचाओं का नारा लगाते हुए ब्लैक पेपर जारी किया। ब्लैक पेपर में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के 23 मुद्दों को शामिल किया गया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विधायक रघु शर्मा पर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाया। रघु शर्मा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि केकड़ी में जनता और प्रशासन में असमजंस है कि विधायक रघु शर्मा है या उनके बेटे है। विधायक से जनता के सवाल करने पर उसके घर पुलिस भेजी जाती है। व्यापारियों को छापा डालने के नाम पर डराया जाता है। ऐसा तो अंग्रेजों के शासन में नही होता था।

विधायक महेश कसवाला ने केकड़ी क्षेत्र में तुष्टिकरण को बढ़ावा देने, गौचर भूमि पर अतिक्रमण, बजरी की अवैध चौथ वसूली, सड़क पर गिर रही रोड़ लाईटें, चोरियां, अस्पताल के बाहर खुले में डिलेवरी, टूटी सड़कें, हल्की बारिश में शहर के बिगड़ते हालात जैसे मामलों को लेकर सरकार को घेरा। इस मौके पर पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल मितल, मिथिलेश गौतम, सदारा सरपंच गोविन्द जैन, सरपंच विजय प्रताप सिंह शक्तावत, कृष्णानंद तिवाड़ी, पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़, वीरभद्र सिंह बघेरा, विधानसभा संयोजक रामकिशन गुर्जर और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दे कि गुजरात विधायक महेश कसवाला ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सात दिन तक सभी मंड़लों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद कर फीडबैक लिया है। महेश कसवाला ने क्षेत्र की जनता से रुबरु होकर जमीनी हकीकत जानी है। साथ ही भाजपा को मजबूत करने के लिए किया प्रयास किए जाने चाहिए। इसके बारे में भी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार की। विधायक महेश कसवाला अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।