Aapka Rajasthan

Ajmer शक्ति वंदन कार्यक्रम में कौशल और उद्यमिता का बताया गया महत्व

 
Ajmer शक्ति वंदन कार्यक्रम में कौशल और उद्यमिता का बताया गया महत्व
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर भाजपा शहर जिला अजमेर के शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान के तहत शहर की एनजीओ व सहायता समूह संस्थाओं व स्ट्रीट वेंडर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक संस्थाओं सहित व्यक्तिगत कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। स्वामी कॉॅप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, महापौर ब्रजलता हाडा, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, विनीता जेमन, डॉ. प्रियशील हाड़ा व भारती श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

महिलाओं की तरक्की से बढ़ेगा समाज

सांसद भागीरथ चौधरी ने अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। नारी का मान सम्मान बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। देश में दो करोड़ लखपति दीदी तैयार की जा रही हैं। नगर निगम महापौर ब्रजलता हाडा ने कहा कि घर की महिला आगे बढ़ती है तो समाज आगे बढ़ता है। सबसे अहम कदम प्रतिवर्ष एक हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, सम्पत सांखला, डॉ. प्रियशील हाड़ा सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत नारी उत्थान के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं व लोगों का सम्मान किया जा रहा है। अभियान की मूल धारणा गरीब का कौशल, आजीविका की क्षमताओं को उजागर करने के साथ जीवन में बदलाव लाना है।

व्यक्तिगत सम्मान

ईश्वर पारवानी, मुन्नी देवी, माया देवी, लक्ष्मी यादव, सरिता शेखावत, मधु पाटनी, अतुल पाटनी। स्ट्रीट वेंडर रफीक, रामलाल धोलपुरिया, देवेन्द्र सेन, फूलचन्द, सत्यनारायण, वसीम, किशनलाल, गौरव, लाली देवी, चिमनदास, बन्नाराम, गुलाब, नविन, रघुवीर, मुकेश और प्रेमनाथ को सम्मानित किया गया।इस मौके पर लॉयंस क्लब, महावीर इन्टरनेशनल, विवेकानन्द केन्द्र, कन्या कुमारी शाखा, आर्य समाज, अक्षय पात्र, दिगम्बर जैन महासमिति, आर्ट ऑफ लिविंग, भारत विकास परिषद, रीजनल थैलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी, श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति, जय अम्बे सेवा समिति सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।