Ajmer एक माह में 450 करोड़ रुपये के बकाया काम कैसे पूरे होंगे? डेड लाइन बढ़ाई

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जरिए शहर के आधारभूत ढांचे को विकसित कर सुगम यातायात, बेहतर क्वालिटी की सड़कें, पार्क, पाथवे व एलिवेटेड रोड बनाने की परिकल्पना के साथ पानी की तरह पैसा बहाया गया। करीब एक हजार करोड़ की राशि इन कामों पर खर्च की गई। लेकिन स्मार्ट सिटी के तहत हुए ओर हो रहे कामकाज की गुणवत्ता शुरू से ही सवालिया रही। पाथवे निर्माण और एलिवेटेड रोड के बाद शहर की बढ़ी परेशानियां, आए दिन बदहाल होते यातायात ओर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर बदले जाते निर्णयों ने प्रोजेक्ट के अधिकारियों को ही कठघरे में ला खड़ा किया। स्मार्ट सिटी की ओर से जारी पिछली प्रगति रिपोर्ट में बकाया कार्य 30 सितम्बर 2023 तक पूरे करने का दावा किया है। जितने काम अधूरे पड़े हैं उन्हें तुरत-फुरत पूरा करने के लिए गुणवत्ता के साथ समझौता होना तय माना जा रहा है।
15 परियोजनाएं अधूरी
अस्पताल, पटेल मैदान के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एस्केप चैनल मरम्मत, मोईनिया पार्किंग, सीवरेज आदि के कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं। शहर की सड़कों के जर्जर हाल हैं। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 30 करोड़ व चैनल मरम्मत के लिए 17 करोड़ की राशि खर्च की गई, लेकिन बरसात ने काम की कलई खोल दी।
परियोजना खर्च कार्य का नाम मूल तिथि जब पूर्ण होना था
85.46 सीवरेज कार्य 13 सितम्बर 2022.
71. 48 सीवरेज कार्य 13 सितम्बर 2022.
70.00 वाटर सप्लाइ 18 मई 2019.
42.95 पटेल मैदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 28 अगस्त 22.
36. 22 मेडिसिन ब्लॉक जेएलएन 26 अगस्त 22.
5.19 मेडिसिन ब्लॉक जेएलएन 26 अगस्त 22.
20.53 न्यू कलक्ट्रेट बिल्डिंग 14 मई 22.
7.09 न्यू कलक्ट्रेट बिल्डिंग 14 मई 22.
8.65 साइंस पार्क राशि हस्तांतरित
6.78 आईसोलेशन वार्ड, 100 पलंग 11 मार्च 2022
परियोजना खर्च कार्य का नाम मूल तिथि जब पूर्ण होना था
28.08 पिडियाट्रिक ब्लॉक व मल्टीलेवल पर्किंग 26 अगस्त 22.
16.79 सड़क सुदृ्ढीकरण व अन्य मरम्मत जून 2021 से जून 2022 तक
00. 80 सड़क सुदृ्ढीकरण व अन्य मरम्मत जून 2021 से जून 2022 तक
13.93 सड़क सुदृ्ढीकरण व अन्य मरम्मत जून 2021 से जून 2022 तक
09. 56 सड़क सुदृ्ढीकरण व अन्य मरम्मत जून 2021 से जून 2022 तक
02. 53 सड़क सुदृ्ढीकरण व अन्य मरम्मत जून 2021 से जून 2022 तक
16.92 एस्केप चैनल मरम्म्त, दीवार मरम्म्त 3 अप्रेल 2022
2.44 आईसोलेशन वार्ड, 100 पलंग 11 मार्च 2022.
5.02 मोईनिया स्कूल पार्किंग 3 अप्रेल 2022.
1.67 जीसीए ऑडिटोरियम 3 अक्टूबर 2021.