Aapka Rajasthan

Ajmer दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता की पूजा कर दीप जलाए गए

 
Ajmer दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता की पूजा कर दीप जलाए गए
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में चेटीचंड पखवाड़ा जारी है।बुधवार को भारतीय सिन्धु सभा महानगर अजयमेरू ने सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक स्थित हिंगलाज माता मन्दिर में पूजन किया। समिति अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि हिन्द और सिन्ध मिलकर अखंड भारत का निर्माण हो सकता है। कलाकार घनश्याम भगत ने भजन पेश किए। भगवान झूलेलाल की पंच महाज्योति व्यापारिक प्रकोष्ठ के कमलेश शर्मा, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवानी, झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने प्रज्ज्वलित की। सिन्धी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संयोजक कैलाश लखवाणी, किशन केवलाणी आदि मौजूद रहे। स्वागत भाषण अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, धन्यवाद लाल नाथाणी ने दिया। संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, जयप्रकाश मंघाणी, महेश मूलचंदाणी, महेन्द्र तीर्थाणी, जी.डी.वृंदाणी, महेश टेकचंदाणी आदि मौजूद रहे।

झूलेलाल कैलेंडर का किया विमोचन

अजमेर देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में बुधवार को बैठक हुई। महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि शोभायात्रा में संबंधित झांकियां व बहराना साहब की सवारी के अलावा कमेटी के तीन वाहन शामिल होंगे। इस दौरान पूज्य झूलेलाल साहब के कैलेंडर का विमोचन किया गया। विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संरक्षक हेमनदास छबलानी, नरेन शहानी भगत, सहसंयोजक महेश सावलानी, अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी होंगे। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

हर घर झूलण सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 को

चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला जागृति मंच की ओर से 7 अप्रेल को हर घर झूलण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचशील नगर स्थित पंच महेश्वर मन्दिर से शाम 4 बजे झूलेलाल ज्योत लेकर झांकियों के साथ जुलूस निकला जाएगा। यह विभिन्न मार्गों से होता हुआ सामुदायिक भवन पर समाप्त होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रसादी होगी। मंच सदस्य ज्योति काकाणी ने बताया कि सिंधी परिवारों को साई झूलेलाल की प्रतिमाओं का वितरण किया जाएगा।