Aapka Rajasthan

Ajmer में कांग्रेस नेता के घर गैस सिलेंडर भभका, बहू 35 प्रतिशत झुलसी

 
Ajmer में कांग्रेस नेता के घर गैस सिलेंडर भभका, बहू 35 प्रतिशत झुलसी

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत कांग्रेस नेता के घर खाना बनाते समय रसोई में अचानक गैस सिलेंडर भभक गया। इस दौरान उनके बड़े भाई की बहू झुलस गई। जिसे तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला का इलाज जारी है। कांग्रेस नेता के परिवार वालों ने गैस एजेंसी और कंपनी पर करवाई करवाने की बात कही है। शुक्रवार को संगम विहार कॉलोनी निवासी कांग्रेस नेता हेमराज सोनकर के घर मेहमान आए हुए थे। इस दौरान उनके बड़े भाई की बहू मोनिका(25) पत्नी दीपू रसोई में खाना बना रही थी। अचानक से गैस सिलेंडर भभक गया और वह उसकी चपेट में आ गई। बहू की आवाज सुनकर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। इमरजेंसी वार्ड में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बर्न वार्ड में एडमिट किया गया है।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, इलाज जारी। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र नागवाल ने बताया कि लंबे समय से हेमराज सोनकर के घर का सिलेंडर में लीकेज था। कई बार कंपनी और एजेंसी को इसकी शिकायत दी गई थी। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली और शुक्रवार को यह हादसा हो गया। जिससे महिला 35 प्रतिशत झुलस गई। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र नागवान ने कहा कि इस मामले में कंपनी और एजेंसी के खिलाफ करवाई करवाएंगे। खाना बनाते समय हुआ हादसा घायल मोनिका की हुआ रीना ने बताया कि घर पर मेहमान आए हुए थे। रीना के द्वारा रसोई में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।