Aapka Rajasthan

Ajmer लहरिया उत्सव में नृत्य-गायन की धूम, महिलाओं में उत्साह

 
Ajmer लहरिया उत्सव में नृत्य-गायन की धूम, महिलाओं में उत्साह
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर  श्रवण माह में सावन माह में लहरिया उत्सव की धूम है। विभिन्न समाज एवं संस्थाओं के बैनर तले पार्क, समारोह स्थल एवं अन्य जगह आयोजन हो रहे हैं। महिलाएं भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल ने लहरिया उत्सव मनाया। प्रदेश अध्यक्ष आभा गांधी मुख्य अतिथि रही। प्रदेश सचिव शारदा विजय ने बताया कि नृत्य, वन मिनिट गेम्स, बेलून, सावन हाऊजी, सावन अंताक्षरी, सावन प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।शारदा, निधि, सरोज, पुष्पा, आस्था, नीलम, कोमल विजेता रहे। सांस्कृतिक सचिव अमिता बोरा ,श्वेता, मोनिका, संतोष, अनिता, मीरां, सुमन, कृष्णा और अन्य मौजूद रहे। संचालन संध्या विजय ने किया।

श्री दादी परिवार महिला मण्डल

श्री दादी परिवार महिला मण्डल के तत्वावधान में ब्ल्यू केसल धर्मशाला में लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किए। दादी को लहरिया, चूंदड़ी ओढ़ाई। जय पाराशर ने मंगलपाठ और भजन पेश किए। लेखा गर्ग, कविता अग्रवाल, रिंकू गोयल, सुमन अग्रवाल, सावित्री बंसल, निशा बंसल, मीनू डीडवानियां, कल्पना गोयल, अंजना बिंदल, कोमल गोयल एवं निधि सिंघल मौजूद रही।वैष्णव समाज की महिलाओं ने लहरिया महोत्सव मनाया। अजमेर के वैष्णव सखी मंच की ओर से बुधवार को पुष्कर रोड स्थित रेस्टोरेंट में लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मंच की सोनिया शर्मा ने बताया कि समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर समाज को मजबूती देने के लिए सखी मंच का गठन किया गया। महोत्सव में सभी महिलाएं लहरिया की साड़ी पहनकर पहुंची। जहां उन्होंने म्यूजिकल चेयर रेस सहित अन्य गेम्स में भाग लिया।