CBSE Board 12th Result 2025: दिल्ली, प्रयागराज या पटना आखिर किसने किया टॉप ? जानें किस रीजन का रहा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.98% रहा। हर साल की तरह इस साल भी सीबीएसई ने क्षेत्रवार नतीजे जारी किए हैं। इसमें विजयवाड़ा सबसे ऊपर है। विजयवाड़ा क्षेत्र के नतीजे सबसे अच्छे रहे हैं। आइए जानते हैं प्रयागराज से लेकर पटना, दिल्ली तक कौन सा क्षेत्र कितने अंकों पर रहा?
CBSE Result 2025: विजयवाड़ा क्षेत्र का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा
विजयवाड़ा - 99.60%
त्रिवेन्द्रम - 99.32%
चेन्नई - 97.39%
बेंगलुरु - 95.95%
दिल्ली पश्चिम - 95.17%
दिल्ली पूर्व - 95.06%
चंडीगढ़/पंचकूला - 91.61%
भोपाल क्षेत्र - 91.17%
पुणे - 90.93%
अजमेर - 90.40%
भुवनेश्वर - 83.64%
गुवाहाटी - 83.62%
देहरादून - 83.45%
पटना - 82.86%
भोपाल - 82.46%
नोएडा - 81.29%
प्रयागराज - 79.53%
सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट: 1.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90% अंक हासिल किए
CBSE कक्षा 12वीं के रिजल्ट में 1.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसी तरह 24,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: कैसा रहा CBSE रिजल्ट
इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में कुल 87.98% छात्र सफल हुए। पिछले साल 87.33% सफल हुए थे। इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 16,33,730 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 16,21,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। अब जब रिजल्ट आया तो कुल 14,26,420 छात्र पास हुए हैं। इस बार भी पिछले साल की तरह लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52% रहा।
