Aapka Rajasthan

सगाई टूटने से नाराज प्रेमी ने कर डाला प्रेमिका के साथ ये कांड, जानें पूरा मामला

 
सगाई टूटने से नाराज प्रेमी ने कर डाला प्रेमिका के साथ ये कांड, जानें पूरा मामला 

अजमेर न्यूज़ डेस्क, राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित आदर्श नगर थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 साल के कप्तान चिता नाम के लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अरेस्ट करने पहुंची तो वह हाथ जोड़कर रोने लगा और गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे धकेलते हुए जीप में बिठाया और उसके बाद थाने लेकर पहुंचे। मामला बेहद ही संगीन निकला।   पुलिस ने बताया इलाके में रहने वाली एक लड़की से करीब 2 साल पहले कप्तान चीता की मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और प्रेम प्रसंग हो गया। लेकिन कुछ दिन पहले लड़की के परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने लड़की को लड़के से मिलने के लिए मना कर दिया और लड़की की शादी तय कर दी। पिछले महीने लड़की की सगाई परिवार ने कर दी और शादी की तैयारी करने लगे। लेकिन सगाई होने के बारे में लड़के को पता लग गया और उसने लड़की को फोन करना शुरू कर दिया और मिलने के नाम पर एक बार बुलाया।

आरोपी लड़के ने संबंध बनाकर किया ब्लैकमेल

लड़की परिवार को बिना बताए उससे मिलने पहुंच गई। उसने लड़की को बातों में बना कर संबंध बनाए और उसका फोटो निकाला। इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अपने स्टेटस पर लगाकर नीचे लड़की के नंबर कॉल गर्ल के नाम पर लिख दिए। लड़की को जब इसका पता चला तो उसने अपने परिवार को जानकारी दी। परिवार ने लड़के को फोन किया तो उसने परिवार के साथ बदतमीजी की। अब यह मामला पुलिस थाने पहुंचा है।पुलिस ने बिना समय गंवाए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।