Ajmer पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया विरोध, धरना-प्रदर्शन

बुधवार को वार्ड 14 में स्थित खटीक बस्ती की महिलाएं इकट्ठा होकर महावीर सर्किल स्थित जलदाय विभाग के बाहर पहुंची और प्रदर्शन किया गया। महिलाओं के द्वारा मटके फोड़ कर नाराजगी जाहिर की गई। वार्ड 14 के क्षेत्रवासी लवलेश बंसल ने बताया कि करीब 1 साल से वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है। विभाग के द्वारा रात के समय पानी की सप्लाई दी जा रही है। जिससे क्षेत्र की महिलाएं काफी परेशान है।
बुधवार को इकट्ठा होकर महिलाओं के द्वारा मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया गया है। अगर उनकी समस्याओं को जल्द दूर नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी एक बड़ा आंदोलन करेंगे। रात को सप्लाई वह भी बदबूदार खटीक मोहल्ला निवासी यशोदा ने बताया कि उनके क्षेत्र में मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं। लेकिन जलदाय विभाग के द्वारा सही समय पर पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। रात 12 बजे तक क्षेत्र में पानी दिया जा रहा है। लेकिन वह पानी भी बदबूदार व गंदा सप्लाई किया जा रहा है। कई बार इसे लेकर शिकायत की गई लेकिन किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग जल पूरी नहीं हुई तो विभाग के पर उनके द्वारा धरना देकर चक्का जाम किया जाएगा।