Aapka Rajasthan

Ajmer पत्नी ने पति पर लगाया बेटी से रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 
Ajmer पत्नी ने पति पर लगाया बेटी से रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को पीड़ित मां के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत देकर बताया- उसके पति से उसकी 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। वर्तमान में उसकी दो बेटियां हैं। 23 मई की रात वह हर रोज की तरह नाइट ड्यूटी पर अपने कार्यस्थल गई हुई थी। पीछे से उसके पति के द्वारा बड़ी बेटी के साथ गलत काम किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह दूसरे दिन घर पहुंची तो उसका पति घर से चला गया था और बच्चे सो रहे थे। बड़ी बेटी सोकर उठी तो उसने रात की पूरी घटना अपनी मां को बताई और कहा कि पापा के द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया - जब उसने अपने पति को फोन करके बुलाया तो पति के द्वारा उससे गाली गलौज की गई। रामगंज थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले में कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही कोर्ट में 164 के बयान भी करवाए गए हैं। मामले में जांच की जा रही है।