Ajmer आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि दिवस पर धर्ममय हुआ माहौल

दीक्षा स्थली पर संगम
गुरु गौरव यात्रा का समागम महावीर सर्कल स्थित आचार्य विद्यासागर की दीक्षास्थली पर हुआ। उपाध्याय वृषभानंद महाराज ससंघ और मुनि नीरज सागर, मुनि निर्मद सागर ससंघ का मिलन हुआ। दीक्षास्थली से गुरु गौरव यात्रा होटल मेरवाड़ा स्टेट (भागचंद कोठी) पर पहुंच धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।इस अवसर पर दीक्षास्थली पर रात आठ बजे से भक्ति संध्या और महाआरती का आयोजन हुआ। भक्ति संध्या में जैन समाज के लोगों के साथ इंदौर के भजन गायक अरुण गोयल ने भजनों से आचार्य विद्यासागर को विनयांजली दी।
दिव्य घोष बजाया
दिगबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग की ओर से राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मघु पाटनी एवं युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा के नेतृत्व में दीक्षास्थली कीर्ति स्तंभ के बाहर दिव्य घोष बजाकर गुरु गौरव यात्रा का स्वागत किया।
पुष्प वर्षा से स्वागत
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की ओर से होटल मेरवाड़ा एस्टेट के नीचे जैन समाज की गुरु गौरव यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दिव्य घोष की संयोजक इन्द्रा कासलीवाल व संतोष बाकलीवाल के नेतृत्व में रेणु पाटनी,अनामिका सुरलाया, मधु जैन,वर्षा , डिपी बडजात्या,शांता काला,सुषमा पाटनी,मधु बडजात्या ,रिंकु कासलीवाल, ममता कासलीवाल, सविता सेठी,सरला झाझंरी संगीता पाटनी आदि ने दिव्य घोष बजाकर गुरु का गुणानुवाद किया। दिगबर जैन मुनि संघ सेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य विद्यासागर के चित्र के समक्ष राजेश - संगीता गदिया परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रवक्ता पदम चंद सोगानी, अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, महामंत्री कोमल लुहाडिया मौजूद रहे।
भारत रत्न देने की मांग
अखिल भारतवर्षीय श्री दिगबर जैन महासभा के संजय कुमार जैन ,कमल गंगवाल,विजय पांडया, संजय सोनी, प्रवीण जैन, मोनू गदिया, सुनील सोगानी, सुनील कुमार जैन और अन्य ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आचार्य विद्यासागर को भारत रत्न देने की मांग की।