Aapka Rajasthan

Ajmer राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं आर्ट्स का परिणाम जारी किया

 
Ajmer राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं आर्ट्स का परिणाम जारी किया 

अजमेर न्यूज डेस्क, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कला वर्ग में बीते सात सालों में वर्ष 2021 ऐसा रहा है जिसमें सर्वाधिक 5.86 लाख स्टूडेंट्स की प्रथम श्रेणी बनी थी, वो तब जब स्टूडेंट्स ने परीक्षा भी नहीं दी। कोरोना के बाद हुई 2022 की 12वीं कला वर्ग की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हाेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या लुढ़ककर 3.39 लाख पर आ गई, लेकिन यह भी परीक्षा वाले वर्षों में सर्वाधिक रही। इस बार यह आंकड़ा कुछ और कम हुआ है।

वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी वाले स्टूडेंट्स की संख्या 3.26 लाख रह गई है। बोर्ड परीक्षाओं के 2017 से 2023 तक के आंकड़ों के विश्लेषण से यह रोचक तथ्य सामने आए हैं। प्रदेश में 12वीं कक्षा में कला वर्ग लेकर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में हर साल इजाफा ही हो रहा है।
2017 में 5.75 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं कला की परीक्षा दी थी। 2022 तक यह संख्या बढ़ कर 6.40 लाख तक पहुंच गई। इस बार 75 हजार स्टूडेंट्स बढ़े और संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई। 2017 की तुलना में 2023 में 1.40 लाख स्टूडेंट्स की बढ़ोतरी आर्ट्स विषय में हाे चुकी है।