Aapka Rajasthan

Ajmer भगवान आदिनाथ को अर्पित किए निर्वाण मोदक, हुई शांतिधारा और कई कार्यक्रम

 
Ajmer भगवान आदिनाथ को अर्पित किए निर्वाण मोदक, हुई शांतिधारा और कार्यक्रम
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेरश्री दिगंबर जैन बीस पंथी नागोरी आमनाय छोटा धड़ा पंचायत में गुरुवार को आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया गया। पंचामृत अभिषेक राजकुमारी, निर्मला, विशाल, अंकित, अक्षय लुहाड़िया परिवार ने किए। अध्यक्ष दिनेश पाटनी व मंत्री नितिन दोषी ने बताया कि श्रीजी के चरणों में रखी गई पुष्पमाला और प्रथम निर्वाण मोदक लाडू समर्पण का सौभाग्य अनिल, गौरव पटौदी परिवार को मिला। मनीष गदिया, नवीन गोधा, सुरेश गंगवाल, राजेश दोषी, अतुल पाटनी, मनोज गोधा आदि मौजूद रहे।

इसी तरह जिन मन्दिर, सोनीजी की नसियां सहित अन्य कालोनियों में आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैन महासभा के संयोजक संजय कुमार जैन, प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि सुबह आदिनाथ भगवान का जिनेन्द्र अभिषेक व वृहद शान्तिधारा हुई। सोनीनगर जैन मन्दिर में सुनील कुमार संजय कुमार सहित अन्य शामिल हुए। मोदक समर्पण किया गया। रात्रि में 108 दीपक से महाआरती की गई।

मोक्ष कल्याणक महोत्सव

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। केसरगंज स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर में सुबह 7 बजे ऋषभदेव स्वामी की प्रतिमा के अभिषेक, दिव्य मंत्रों से शांतिधारा की गई। संगीतमय स्वरलहरियों से जिनेंद्र महाअर्चना, आराधना हुई। पुण्यार्जक परिवार, श्रावक-श्राविकाओं की ओर से 11 एवं 5 किलो के तीन निर्वाण मोदक समर्पित किए गए। शाम 7 बजे ऋषभदेव भगवान की महाआरती एवं दिगम्बराचार्य मानतुंग स्वामी प्राकृत भाषा में रचित भक्तामर स्रोत के माध्यम से 48 रजतमय दीपों से महाअर्चना की गई। मोक्ष कल्याणक पर मंदिर में सजावट की गई। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी के मंत्री लोकेश जैन ढिलवारी आदि मौजूद रहे।श्रद्धालुओं ने केसरगंज जैन मंदिर में ऋषभदेव जिनेंद्र की महाअर्चना व आराधना की। श्रीजी के अभिषेक व शांतिधारा संगीता जैन पांड्या, रमेशचंद, भूपेंद्र कुमार, ललित जैन पांड्या, राकेश कुमार, अनिल कुमार आशीष कुमार जैन, अभिषेक कुमार जैन , निर्वाण मोदक समर्पण रितेश, राकेश, बबीता जैन ने किया। अध्यक्ष पवन जैन बढा़री ने धन्यवाद दिया। मनोज कोलानायक, वीरेंद्र बढ़ारी, विनीत उन्नेरिया, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।