Aapka Rajasthan

Ajmer राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर एनसीसी कैडेट्स

 
Ajmer राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर एनसीसी कैडेट्स

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र की शान हैं। कैडेट्स को जब भी राष्ट्रीय कार्य के लिए जिम्मेदारी दी गई उन्होंने नि:स्वार्थ भाव के साथ कामकाज किया। यह बात 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल सोबित घोष ने कही। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए कैडेट हमेशा कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर तैयार होता है। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवाकार्य सिखाए जाते हैं। आत्मरक्षा सहित पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से जुड़ाव होता है।

प्रशासनिक अधिकारी कर्नल वाई. एस. चौहान ने बताया कि शिविर में 600 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। योगाभ्यास, हथियारों की जानकारी, क्राफ्ट दूरी का अनुमान, हथियार को खोलना और जोड़ना समेत अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 10 सैनिक स्टाफ के साथ सूबेदार मेजर समुद्र लाल चौधरी, सूबेदार किशोर सिंह, सूबेदार शिवराज यादव व अन्य सेवाएं दे रहे हैं।