Aapka Rajasthan

Ajmer घर में पानी भर रही महिला का बंदर ने तोड़ा कान, घायल

 
Ajmer घर में पानी भर रही महिला का बंदर ने तोड़ा कान, घायल

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर के पुलिस लाइन क्षेत्र में बंदरों का आतंक जारी है। शुक्रवार को घर में पानी भर रही महिला पर लाल मुंह के बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने महिला के कंधे पर बैठकर बाली को खींच दिया। जिससे महिला के कान का टुकड़ा बाली सहित गिर गया और महिला घायल हो गई। परिवार के लोग महिला को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और महिला का उपचार करवाया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन नया बाड़ा निवासी सीमा कंवर(45) पत्नी प्रीतम सिंह अपने घर पर पानी भर रही थी। इसी दौरान लाल मुंह का बंदर उनके कंधे पर आकर बैठ गया। जब तक वह समझ पाती तब तक बंदर ने उन पर हमला किया और कान के बाली को खींच दिया। जिससे महिला की बाली और कान का टुकड़ा नीचे गिर गया। बंदर के हमले से महिला चिल्लाई और परिवार के लोग वहां इकट्ठा हो गए। तब तक बंदर वहां से भाग निकला। घायल महिला को परिवार के लोग जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार करवाया गया।

हॉस्पिटल में इलाज करवाया।

क्षेत्र में लगातार बंदरों का आतंक

घायल महिला के बेटे पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चार महीना से उनके क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर लगातार क्षेत्र में आकर घरों में नुकसान कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों पर हमला भी किया गया है। पूर्व में बंदर को पकड़ने के लिए टीम भी आई थी। लेकिन उसके बावजूद भी बंदरों का आतंक क्षेत्र में जारी है। इसे लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।