Aapka Rajasthan

Ajmer तेज गर्मी से मरने लगीं सरोवर में मछलियां

 
Ajmer तेज गर्मी से मरने लगीं सरोवर में मछलियां

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर  पिछले दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से पुष्कर सरोवर के जल का तापमान भी बढने लगा है। पानी गर्म होने व प्रदूषण फैलने से सरोवर के जल में पल रही मछलियां मरने लगी हैं। जलकुंडों में मृत मछलियां पानी की सतह पर नजर आ रही हैं। इससे जल प्रदूषण भी बढा है। साथ ही घाटों पर दुर्गंध होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना भी आहत हो रही है। तेज गर्मी से बढ़ा तापमान इन जलचरों के लिए काल बनकर बरस पड़ा है। हालत यह हो गई है कि पुष्कर सरोवर के जलकुंडों में मृत मछलियों का जाल सा दिखने लगा है। बड़ी संख्या में मछलियां दम तोडने लगी हैं। शाम को परिक्रमा लगाते समय इनकी दुर्गन्ध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पुरोहित वर्ग में इसको लेकर रोष व्याप्त है।

ट्यूबवैल भी बंद

पुष्कर सरोवर में गर्मी के दिनों में ताजा जल को लेकर भामाशाहों की ओर से विभिन्न घाटों पर ट्यूबवैल लगाए गए थे। इनमें वराह घाट, पुलिया के नीचे के ट्यूबवैल अधिकांश समय बंद रहते हैं।