Aapka Rajasthan

Ajmer गूंजे भोले के जयकारे, सड़कों पर कावड़ियों का रैला, मंदिरों में जलाभिषेक

 
Ajmer गूंजे भोले के जयकारे, सड़कों पर कावड़ियों का रैला,  मंदिरों में जलाभिषेक

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर सावन माह के लास्ट सोमवार पर शहर भर में बम बम भोले के जयकारों की गूंज रही। सड़कों पर कावड़ियों का रैला रहा। बैंड बाजा व डीजे साउंड के साथ गाते-नाचते युवा, बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिए। भक्तों ने जल, पुष्प, चंदन व बिल्व पत्र अर्पित करके भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के दौरान हर हर महादेव vkSj ओम नमः शिवाय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य एवं पण्डितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया।

चामुंडा नवयुग मंडल बोराज की ओर से बैंड बाजा व डीजे साउंड के साथ सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। महिला पुरुषों ने बोराज स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर तीर्थ नगरी पुष्कर के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने सोमवार सुबह कावड़ में जल भरा और सरोवर की पूजा अर्चना के साथ पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ की। पुष्कर से बोराज के बीच जगह-जगह कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

अजमेर के नौसर घाटी, रीजनल कॉलेज चौराहा, आना सागर चौकी,काली माता मंदिर माली मोहल्ला,से होती हुई बोराज शिव महादेव मंदिर पहुंची। बोराज चौराहे से गाँव की महिलाओं ने बड़े धूमधाम व ढोल ढमाकों से कावड़ियों का स्वागत किया। बोराज मंदिर पहुंचकर शिव भक्तों ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कावड़ यात्रा में चामुंडा नवयुग मंडल के अध्यक्ष जयसिंह रावत, विवेक सिंह रावत,महासिंह रावत, हरि सिंह रावत,विक्रम सिंह रावत, वीर सिंह, महेन्द्र सिंह,राजकुमार, सुरेश सिंह व सुरेन्द्र सिंह रावतका सहयोग रहा।