Ajmer एक्शन मोड में देवनानी, शहर में मीट की दुकानें होंगी सीज

अवैध मांस की दुकानों पर हो कार्रवाई
देवनानी ने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर मांस की अवैध दुकानें संचालित हो रही है। दुकानदार मांस विक्रय के लिए निर्धारित मानदण्डों का पालन नहीं करती है। अवैध रूप से चलने वाली मांस की दुकानों पर कार्रवाई करने व फील्ड सर्वे कर इन्हें सीज करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लाइसेन्स प्राप्त मांस की दुकानों पर नियमों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। सरकार की ओर से जारी निर्देशों की शत प्रतिशत पालना करवाने के निर्देश दिए।
आनासागर झील की समस्या को दूर किया जाए
आनासागर झील अजमेर शहर का हृदय है। इसमें जलकुम्भी की समस्या बनी हुई है। झील का सौन्दर्य प्रभावित होता है। प्रवासी पक्षियों को भी परेशानी हो रही है। शीतकाल में विभिन्न देशों के पक्षी प्रवास करने आनासागर झील पर रुकते हैं। पर्यटन तथा पर्यावरण को दृष्टिगत जल कुम्भी को हटाने की कार्रवाई जारी रखने को कहा।
एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़कें सुधारने के निर्देश
देवनानी ने कहा कि एलिवेटेड रोड़ से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। एलिवेटेड रोड़ के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क से यातायात रोजाना प्रभावित होता है। कई जगहों पर मिटटी के ढे़र हैं। एलिवेटेड रोड़ के नीचे की सड़क नगर निगम की मरम्मत व मिट्टी के ढे़रों को भी हटाने के निर्देश दिए। उर्स मेला 2024 के दौरान पूरी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के निर्देशन में माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। मेले के दौरा शहर के अन्य क्षेत्रों की सुविधाएं भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पेयजल तथा बिजली की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।