Aapka Rajasthan

Ajmer दशा माता का व्रत आज, महिलाएं करेंगी पूजन

 
Ajmer दशा माता का व्रत आज, महिलाएं करेंगी पूजन

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर शहर सहित जिलेभर में घर की खुशहाली और समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं गुरुवार को दशा माता का व्रत रखेंगी। घरों-मंदिरों में पूजन किया जाएगा। उधर कई जगह बुधवार को भी पूजा-अर्चना की गई।

परम्परानुसार होली के 10वें दिन दशा माता को माता लक्ष्मी का रूप मानकर पूजा तथा व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि मनुष्य की दशा ठीक होती है तो सभी कार्य अनुकूल होते रहते हैं। दशा ठीक नहीं होने पर उसके जीवन में परेशानी होने लगती हैं। इसके चलते दस दिवसीय पूजन का विधान है। दशा माता का व्रत और पूजन गुरुवार होगा। महिलाएं पीपल वृक्ष की दस बार परिक्रमा करेंगी। कच्चा धागा, हल्दी, कुमकुम, मेहंदी और चुनरी चढ़ाएंगी। आटे और हल्दी से बनी सोलह शृंगार की सामग्री भी भेंट करेंगी। आरती के बाद चावल, लापसी का भोग लगाकर नारियल चढ़ाएंगी। पूजन करने के बाद महिलाएं नल-दमयंती की कथा सुनेंगी। गले में धागा पहनेंगी।