Ajmer कांग्रेस ने हमेशा विकास से रखा दूर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Aug 22, 2023, 14:30 IST

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती के नेतृत्व एवं भाजपा अजमेर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी की उपस्थिति में अल्पसंख्यक मोर्चा संभाग की ओर से प्रदर्शन किया गया। कलक्ट्रेट के सामने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी आक्रोश जताया। अजमेर संभाग के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार को डाक बंगला से कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी व प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मेवाती ने कहा कि मौजूदा राजस्थान कांग्रेस सरकार को अल्पसंख्यक एवं महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने केवल अल्पसंख्यक समाज से वादा ख़लिाफ़ी की है। चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के हितों को नुक़सान पहुंचाया है।
तेज गर्मी में धरने की अनुमति नहीं देने व व्यवस्थाएं नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। रमेश सोनी ने कहा कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक समाज को केवल वोट बैंक समझती है जयपुर में अल्पसंख्यक समाज के छात्रावास की ज़मीन के अलॉटमेंट को भी निरस्त कर दिया गया। मदरसों के पैरेटीचर्स से झूठे वादे किए। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी जोसेफ जॉन हॉकिंस, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिकन्दर बक्स, अयूब खान, सैयद अफशांन चिश्ती, कासम अली राठोर, आसिफ नकवी, मुन्सिफ़ अली, हामिद शैख़, मुन्ना मकरानी, इस्लाम पठान, साबिर कुंडली, इमरान कायमखानी, अब्दुल रसीद, हारून खान, अजमेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शफीक खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।