Aapka Rajasthan

Ajmer तीन समाजों की 116 झांकियों और 2200 वाहनों की रैली के रूटों पर समितियां स्वयं नजर रखेंगी

 
Ajmer तीन समाजों की 116 झांकियों और 2200 वाहनों की रैली के रूटों पर समितियां स्वयं नजर रखेंगी

अजमेर न्यूज़ डेस्क, महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जयंती पर रैली गुलाबबाड़ी से निकलेगी। 2200 से ज्यादा वाहन शामिल होंगे। सभी लोग एक जैसी पगड़ी में नजर आएंगे। समाज की 2 बड़ी बैठकें हो चुकी हैं। रैली में 300 युवाओं की टीम रैली को निरंतर चलाए रखने में सहयोग करेगी। 10 झांकियां रहेंगी, प्रत्येक झांकी पर दो-दो युवाओं की टीम भी रहेगी। जो झांकियों में एक निश्चित डिस्टेंस को मेंटेन करेगी। 20 युवाओं की टीम इस पर नजर रखेगी कि रैली का कौनसा मुख्य वाहन कौनसी लोकेशन पर है। मातृशक्ति के लिए अलग से ब्लॉक होंगे, जिनमें वे वाहनों पर सवार होंगी, वे स्वयं अपने वाहन लेकर भी रैली में शामिल हो सकेंगी। पूरे मार्ग में जल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है।

तेज गर्मी है, सुबह 8.30 बजे ही शुरुआत, झांकियों में छोटे ट्रक जैसे वाहन ही होंगे

गर्मी तेज है। महावीर जयंती का जुलूस दिन में ही निकलता है। इसलिए सुबह सही 8:30 बजे जुलूस केसरगंज जैन मंदिर से शुरू होगा। 45 झांकियां करीब जुलूस में शामिल होगी। सभी को सही समय पर आने के लिए आग्रह किया गया है। झांकियों में केवल 407, 409,704 और 709 ट्रक ही काम में लिए जाएंगे। इससे बड़े ट्रकों पर रोक है। महिला मंडलों को भी सहयोग के लिए शामिल किया गया है। लक्ष्मी चौक से धानमंडी तक दुकानों के बाहर लगे छज्जों से झांकियों में परेशानी आती है। प्रशासन को अवगत कराया है। जहां बड़े स्वागत होंगे, वहां पर झांकियों को ज्यादा देर नहीं रुकना है, धीमी गति से आगे बढ़ना है। रथों को कहां दिक्कतें होंगी। इस पर फोकस कर रहे है। मार्ग को पहले सुगम बनाएंगे।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर, जैसवाल जैन मंदिर कमेटी

ट्रकों की केबिन पर नहीं नाच सकेंगे, 100 कार्यकर्ता अनुशासन बनाने के​ लिए जुटेंगे

चेटीचंड की शोभायात्रा ना केवल सिंधी समाज बल्कि पूरे अजमेर शहर की है। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे झूलेलाल मंदिर से चलेगी, रात 10 बजे पूरी होगी। 60 झांकियां शामिल होंगी। 1-1 झांकी पर मॉनिटरिंग होगी, ताकि यात्रा में ना गेप रहे, ना ही अनावश्यक समय लगे। जहां बड़े स्वागत होंगे, वहां भी समझाइश की जा रही है कि यात्रा को लगातार चलने दें। हर 5 झांकियों पर जिम्मेदार समाज जन नजर रखेंगे। ट्रक की केबिन पर चढ़कर कोई नहीं नाचेगा, इसकी पूरी पाबंदी रहेगी। झांकियों के आसपास दूसरे व्यक्ति नहीं जाए। झांकी का शीर्षक झांकी से मैच खाता हुआ होगा। जिन मार्ग से यात्रा निकलेगी, उस रूट का हमने दौरा भी किया है ताकि इश्यू हो तो उसे पहले ही पूरा कर लिया जाए।

महासचिव, श्री पूज्य झूलेलालधाम मंदिर, देहली गेट

तीज-त्योहार और पर्व के महीने अप्रैल में 3 बड़ी यात्राएं शहर में निकलने वाली है। जिनमें 10 अप्रैल को निकलने वाली चेटीचंड की शोभायात्रा में 65 और 21 अप्रैल को निकलने वाली महावीर जयंती की शोभायात्रा में 45 झांकियां निकलेगी।

11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर निकलने वाली वाहन रैली में 2200 वाहन शामिल होंगे। चूंकि यह आयोजन बड़े है। पुलिस-प्रशासन अपने स्तर पर इनके लिए इंतजाम करेगा। इसके साथ ही संबंधित सिंधी, जैन और माली समाज के कार्यकर्ताओं की ओर से भी अपने स्तर पर स्मार्ट मैनेजमेंट करने की ठानी है ताकि कार्यक्रम तय समय पर पूरे हों। शहरवासियों को इससे परेशान नहीं होना पड़े। साथ ही यात्रा के प्रति समाज जनों में इतना रुझान बढ़े कि समाज के आगामी कार्यक्रमों में सभी बढ़-चढ़कर शामिल हों।

11 को फुले जयंती पर वाहन रैली

21 को महावीर जयंती की शोभायात्रा

10 को चेटीचंड की शोभायात्रा