Ajmer चक्का जाम से निजी वाहन बढ़ेंगे, रोडवेजकर्मियों ने जताई नाराजगी

चक्का जाम हड़ताल से निजी वाहनों को पनपने का मौका मिलता है। पूर्व में रोडवेज में की गई 22 दिवस की हड़ताल के कारण डीलक्स डिपो बंद होने के कगार पर है। फैडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह न्याल ने अनुबंध पर ली गई बसों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी भोलानाथ आचार्य, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री और शाखा सचिव धर्मेंद्र हिंगोनिया प्रदेश मंत्री दीपक सिंह रावत, विजय सिंह चौहान पवन कुमार शर्मा, अमित श्रीवास्तव, उमेश दत्ता, अंशु दास, कुशल कंवर, ती राजकुंवर, नाजनीन, रेखा गुर्जर , संजय सोनी, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
40 स्कूलों में हुई रंग भरो प्रतियोगिता
अजमेर सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1354वीं जयंती के तहत सोमवार को 40 स्कूलों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिवप्रसाद गौतम ने बताया कि दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। परिणाम 24 अगस्त को जारी किया जाकर विजेताओं को 25 अगस्त को महाराजा दाहरसेन स्मारक पर होने वाल मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। मंगलवार को बलिदानी रूपला कोल्ही के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन होगा।