दिल्ली चुनाव में जीत का अजमेर भाजपा ने मनाया जश्न, देखें वायरल video

अजमेर न्यूज़ डेस्क , दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने पर अजमेर में शहर भाजपा की ओर से जश्न मनाया गया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी व शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फवारा सर्किल पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री बोले- खुद केजरीवाल भी हारे
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल 10 साल तक भ्रष्टाचार में डूब गए थे। उन्होंने शीश महल बनाए थे। शराब घोटाला किया और एक बोतल पर एक बोतल फ्री देने की योजना बनाई। लेकिन आज केजरीवाल के शासन का दिल्ली में अंत हो गया है। कमल का फूल खिला है। केजरीवाल खुद अपनी सीट से हार गए। बहुत खुशी की बात है कि अब दिल्ली का विकास होगा और दिल्ली की प्रगति होगी। डबल इंजन की सरकार दिल्ली में बनी है, अब विकास की गंगा बहेंगी।
केजरीवाल ने दिल्ली को पीछे धकेल दिया था
शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि केजरीवाल की सरकार दिल्ली के अंदर थी और इसी कारण से दिल्ली को पीछे धकेल दिया था। आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ब्रह्म फैलाकर इस देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अगर सरकार में आएगी तो आरक्षण समाप्त करेगी। लेकिन जनता ने आज उसी का जवाब दिया है, उन्होंने जो आरोप लगाए थे और जो भ्रम फैलाया था वह बिल्कुल गलत था।आम पार्टी ने चुनाव में फ्री के नाम पर जनता से वोट मांगने का काम किया था। आज इस पर विराम लगा है। मुद्दों के आधार पर जो चुनाव होने चाहिए थे उन पर आप पार्टी के कारण रोक लग गई थी। लेकिन पुनः इस बार देश और दिल्ली में लोकतंत्र पैदा होगा।