Ajmer भारतीय मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस, निकाली रैली

हाथी भाटा पावर हाउस से अग्रसेन चौराहे तक रैली निकाली गई। इसमें विद्युत, रोडवेज, भवन निर्माण, आंगनबाड़ी, नगर निगम, टेंपो चालक, श्रमिक, मार्बल संघ सहित अन्य संगठन शामिल हुए। अजमेर डिस्कॉम जिलाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री डूंगर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष फेडरेशन रोडवेज आनंद सिंह निहाल, भगवान साधवानी, प्रदेश महामंत्री भवन निर्माण विश्राम मालाकार, रमेश दीक्षित, दिलीप जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों का किया सम्मान
विश्वकर्मा जयंती पर पुष्कर रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मन्दिर में भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं श्रमिकों का सम्मान किया। अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर देश के 30 लाख कामगार परिवारों को विश्वकर्मा योजना की सौगात दी है। इसके तहत 13000 करोड़ का फंड निर्धारित किया गया है। इस दौरान पार्षद अजय वर्मा, सीताराम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अखिल भारतीय मजदूर यूनियन अध्यक्ष अशोक रेडिया, राजकुमार नोगिया आदि मौजूद रहे।भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की ओर से रविवार को राष्ट्रीय श्रम दिवस और विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान रैली निकालने के अलावा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हाथी भाटा स्थित विद्युत कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।