Aapka Rajasthan

Ajmer दिवाली पर आर्टिफिशियल फूलों की भरमार, खरीदारी शुरू, वीडियो में जानें दिवाली का शुभ महूर्त

 
Ajmer दिवाली पर आर्टिफिशियल फूलों की भरमार, खरीदारी शुरू, वीडियो में जानें दिवाली का शुभ महूर्त

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर  रोशनी का पर्व दीपावली पर अजमेर में बाजार सज चुके हैं। लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजारों में आर्टिफिशियल फूलों की भरमार हो गई है और बाजार रंगीन दिखाई दे रहे हैं। असली फूल दो दिन में मुरझा जाते हैं, लेकिन आर्टिफिशियल फूलों को धोकर सुखाया भी जा सकता है। यह फूल दिवाली पर घर की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगा देते हैं। इन्हें दूर से देखने पर असली और नकली फूलों में पहचान करना मुश्किल हो रहा है। बाजार में इन फूलों की मांग तेज हो गई है।

दरअसल, दिवाली के मौके पर लोग घरों को सजाने के लिए सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। घरों को सजाने के लिए लोग फूलों की मालाएं और फूलों की लड़ी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इनमें अधिकतर आर्टिफिशियल फूलों को ही उपयोग कर रहे हैं। आर्टिफिशियल फूलों खराब नहीं होते और देखने में भी अच्छे लगते हैं, साथ ही गंदा होने पर लोग इसे साफ कर दूसरे त्योहारों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।अजमेर में दुकानदार आर्टिफिशियल फूलों से बने कई तरह के शोपीस और गुलदस्ते बनाकर बेच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इनमें मुनाफा भी अच्छा होता है। एक-एक पंखुड़ी जोड़कर फूलों के गुलदस्ते बनाते हैं।

कीमत में भी है अंतर

एक असली गुलाब का फूल जहां 10 से 12 रुपए में मिलता। वहीं यह आर्टिफिशियल फूल 3 से 4 रुपये में आता है। इसलिए इनकी खपत और मांग अधिक है। फूल भले ही आर्टिफिशियल हो। पर ये देखने पर असली ही लगते हैं।


किसी भी तरह के फूल

पोट आर्टिफिशियल ट्री यहां से खरीदे जा सकते हैं। इनमें सिल्क किंग, रेड रोज के अलावा ब्ल्यू, पिंक, यैलो विभिन्न रंगों में गुलाब की फूल हैं। इसके अलावा लेवेंडर, प्लांट ट्री, डटेम्स, बोनसाई,मनी प्लांट, मनी बेल, हैप्पी ट्री के अलावा विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल फूल ग्राहकों को लुभाने के लिए रखे गए हैं।