Aapka Rajasthan

Ajmer मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

 
Ajmer मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार 
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर  में मानसिक रूप से कमजोर महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ पर जुटी है। जिसे कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। आरोपी पीड़िता को बाइक पर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया था। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले में दरगाह पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राम के द्वारा जांच की जा रही थी। जिनके द्वारा जांच कर मामले में आरोपी कोटड़ा निवासी रूप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

यह दर्ज हुई थी FIR

गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर महिला से रेप की वारदात सामने आई। पीड़िता मां की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर के समय उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। पूरे परिवार के द्वारा उसकी तलाश की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह वापस घर पहुंची तो बेटी घर के बाहर बैठी हुई मिली। बेटी ने उन्हें रोते हुए बताया कि रूप सिंह नाम का व्यक्ति उसे बाइक पर बैठकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में उसे वापस बाइक पर घर छोड़ दिया।