Aapka Rajasthan

ADA की बड़ी घोषणा! 2 जुलाई से होगी 121 प्लॉट्स की ई-नीलामी, रेजीडेंशियल से लेकर रिसॉर्ट तक शामिल

 
ADA की बड़ी घोषणा! 2 जुलाई से होगी 121 प्लॉट्स की ई-नीलामी, रेजीडेंशियल से लेकर रिसॉर्ट तक शामिल​​​​​​​

अजमेर विकास प्राधिकरण 2 से 31 जुलाई तक ई-नीलामी के जरिए 121 भूखंड बेचेगा। एडीए ने विभिन्न आवासीय व वाणिज्यिक योजनाओं में 104 आवासीय, 7 व्यावसायिक, 6 आवासीय सहित व्यावसायिक, 2 दुकान व 2 रिसोर्ट भूखंड शामिल किए हैं। सभी भूखंडों के लिए सुरक्षा राशि जमा कराने के साथ नीलामी बोली शुरू हो गई है।

नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले क्रेता को 15 दिन में पूरी राशि जमा कराने पर 2% की छूट दी जाएगी। जबकि सामान्यत: पूरी राशि जमा कराने के लिए 180 दिन का समय दिया जाएगा। एडीए प्रशासन ने प्रस्तावित भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया, ले-आउट प्लान, साइट प्लान व भूखंडों की भौगोलिक स्थिति, नीलामी की प्रभावी शर्तें व दिशा-निर्देश प्राधिकरण की वेबसाइट www.ada.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। किस योजना में कितने प्लॉट, यहां देखें

महाराणा प्रताप नगर योजना के 28 आवासीय प्लॉट
जे.पी. नगर योजना के 15 आवासीय प्लॉट
चंद्रवरदाई नगर योजना के 33 आवासीय प्लॉट
कोटड़ा योजना के 2 आवासीय प्लॉट
गणेश गुवाड़ी योजना का 1 आवासीय प्लॉट
हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य एवं विस्तार योजना के 3 आवासीय प्लॉट
हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य योजना के 6 आवासीय एवं 1 वाणिज्यिक प्लॉट
बकरा मंडी योजना के 2 वाणिज्यिक प्लॉट, ट्रांसपोर्ट नगर योजना का 1 वाणिज्यिक प्लॉट
पृथ्वीराज नगर योजना के 22 आवासीय एवं 3 वाणिज्यिक प्लॉट
पुष्कर स्थित सूरजकुंड रिसॉर्ट योजना के 2 रिसॉर्ट
यहां संपर्क करें

प्लॉट के बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉल करें:- 6378528215
ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया के लिए कॉल करें:- 9571622903/9269681471