Aapka Rajasthan

RBSE Exam Date 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड़ ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का जारी किया शेड्यूल, यहां देखे डेटशीट

 
RBSE Exam Date 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड़ ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का जारी किया शेड्यूल, यहां देखे डेटशीट

अजमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आरबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट रिलीज कर दी है। वे कैंडिडटे्स जो इस साल की राजस्थान बोर्ड की परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। फिलहाल आरबीएसई ने ट्विटर के माध्यम से डेटशीट रिलीज की है। डेटशीट के मुताबिक आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च 2023 से शुरू होंगी और 12वीं के एग्जाम 09 मार्च 2022 से आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर में बीडी कारोबारी समूह पर आयकर छापे में मिली करोड़ो की नकदी, तीन दिन से सर्च अभियान जारी

01


डेटशीट में दी जानकारी के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं जहां 15 मार्च से शुरू होंगी और 11 अप्रैल 2023 तक चलेंगी। वहीं बारहवीं के एग्जाम 09 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल 2023 तक चलेंगे। जहां तक परीक्षा की टाइमिंग है तो एग्जाम सुबह 8.30 बजे से शुरू होंगे और दोपहर में 11.45 तक चलेंगे। ये टाइमिंग दोनों ही क्लासेस के लिए है। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक क्लास 10वीं के एग्जाम इंग्लिश पेपर से शुरू होंगे और क्लास 12वीं के एग्जाम साइकोलॉजी विषय से शुरू होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 21 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है।

विधायक आवास योजना के सैंपल फ्लैट का सीएम गहलोत ने लिया जायजा, प्रोजेक्ट की डिजाइन और गुणवत्ता की जमकर की तारीफ

01


परीक्षा से संबंधित ताजा जानकारियां उन्हें राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेंगी। इसके लिए समय-समय पर आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें है। ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर देख सकते है। आरबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बारे पूरे सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की गई है। बता दें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 20 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इस साल छात्रों की संख्या और बढ़ गई है।