Ajmer भाजपा का नया मतदाता अभियान शुरू ब्यावर में नए मतदाताओं का किया गया अभिनंदन, मिली पार्टी की सदस्यता
अजमेर न्यूज डेस्क, ब्यावर में रविवार को भाजपा की ओर से नए मतदाता अभियान की शुरुआत की गई। नया मतदाता अभियान भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल ब्यावर द्वारा शुरू किया गया था। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल के मार्गदर्शन में शहर के अजमेरी गेट स्थित सुभाष चौक पर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए.
प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहली बार वोट का प्रयोग करने वाले अजमेर गेट से गुजरने वाले 18 वर्षीय युवक को तिलक लगाकर व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया साथ ही पार्टी का सदस्य बनाया गया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, राजेश्वरी यादव, नेहा सोनी, ललिता जालान, मंजू गहलोत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।