Aapka Rajasthan

Tonk मौसम में आया बदलाव, रात को हुई बरसात दिन में कई बार छाए बादल

 
Tonk मौसम में आया बदलाव, रात को हुई बरसात दिन में कई बार छाए बादल
टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक शहर समेत कई जगह सोमवार रात बरसात हुई। इससे सर्दी का असर तेज हो गया। सुबह कोहरा छा गया। फिर मौसम खुल गया और धूप निकल आई लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। यह बीच-बीच में छंटते रहे। इससे लोग धूप का आनंद लेते रहे। शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव चलता रहा। बदलते मौसम के चलते बाजार में भी असर देखने को मिला। शाम को जल्दी ही बाजार बंद हो गए। वहीं लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

कुछ दिनों से तेज हो गई थी धूप: कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। इससे धूप में भी तेजी हो गई थी। लोगों ने दिन में गर्म कपड़े पहनने कम कर दिए थे। सुबह-शाम ही सर्दी का अहसास हो रहा था। लेकिन फिर से लोग धूजने लगे हैं।

निवाई पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार भी मौसम के करवट ली है। जहां एक सप्ताह पूर्व अचानक तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। बारिश होने से तापमान में पुन: गिरावट आ गई। दो दिन से आकाश में बादल छाए रहने तथा ठंडी हवाओं के चलने से वापस ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार की शाम से ही मौसम में बदलाव आया और आकाश में बादल छा गए। रात में रुक- रुककर दो तीन बारिश हुई। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पांच मिनट तक आसमान से पानी गिरा जिससे ठंड बढ़ गई उसके बाद भी एक दो बार बूंदाबांदी हुई। दोपहर बादल छंट जाने से धूप निकल आई। सर्द हवाओं के चलने से तापमान में बढोतरी नहीं हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।बारिश गेहूं, जौ, चने आदि की फसल के लिए अमृत का काम करेगा। यह बारिश से फसलों के लिए वरदान साबित होगी।

दिनांक न्यून. अधिक.

27 जनवरी 06° 24°

28 जनवरी 11° 22°

29 जनवरी 11° 26°

30 जनवरी 10° 27°

31 जनवरी 13° 26°

01 फरवरी 12° 25°

02 फरवरी 12° 26°

03 फरवरी 16° 25°

04 फरवरी 12° 25°