Aapka Rajasthan

Tonk में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, सुबह सर्दी से परेशान दिखे लोग

 
Tonk में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, सुबह सर्दी से परेशान दिखे लोग

टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक जिले में बार फिर एक दिन बाद ही मौसम बदल गया है। मंगलवार की तरह बुधवार को बादल नजर नहीं आए। इससे सूर्य निकला और लोगों को धूप नसीब हुई, लेकिन लगातार चौथे दिन सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई।शीतलहर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गलन बढ़ने से ख़ासकर के दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इन्हे सुबह 10 बजे तक भी शीतलहर के चलते काफी ठंड लगी। ज्यादातर लोग तो घरों में ही रहे।

टोंक आज मौसम साफ है, लेकिन शीतलहर से लोग परेशान है। - Dainik Bhaskar

उधर मौसम में गलन बढ़ने से तापमान में भी बदलाव हो रहा है। सर्दी बढ़ने से रात का न्यूनतम तापमान फिर से गिरा है। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरने के आसार है। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान सोमवार रात के न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया। यानि कि 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वही अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आज अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में एक डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

अब बारिश होने के आसार कम

मौसम विभाग के अनुसार गत दिनों से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में भी पिछले 3 दिन से बारिश होने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग की बारिश को लेकर कोई एडवाइजरी जिले के लिए नहीं है। ऐसे में बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है।