Aapka Rajasthan

Sikar में महिला ने पति से परेशान होकर लगाई फांसी, मौत

 
Pratapgarh में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप 

सीकर न्यूज़ डेस्क, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। महिला से पैसे और जेवरात हड़पने का आरोप है, जिससे तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला के पति ने बताया- आरोपी देवाराम निवासी चूरु उसकी पत्नी को परेशान करता था। वह डिप्रेशन में चली गई थी। पत्नी ने वीडियो कॉल कर घटना बताई और रो रही थी। उसनेबताया कि देवाराम परेशान करता है और ब्लैकमेल कर रुपए व सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। इसके बाद महिला ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कल्याण हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई संजय वर्मा कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।