Sikar सोभासरिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Jan 8, 2025, 09:30 IST
सीकर न्यूज़ डेस्क, सोभासरिया कॉलेज के कला संकाय के छात्रों ने बीकानेर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। छात्रों ने जूनागढ़ किला, देशनोक स्थित करणी माता मंदिर व राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र जैसे प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया।
ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हर्षिता गर्ग, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा ने छात्रों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। भ्रमण दल का नेतृत्व कला संकाय की टीम निशांत माथुर, डॉ. सुमन बुगालिया, डॉ. सुमन बाला, अजय बहुगुणा, ऋषि माथुर व सिमरन बानो ने किया।