Sikar में ट्यूशन से लौट रहे स्टूडेंट की बाइक से भिड़ा सांड, वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक घटना आज शाम 6:15 से 6:30 के बीच की है। चांदपोल गेट एरिया के पास का रहने वाला विनोद शर्मा (18) पुत्र करणदीप शर्मा ट्यूशन से लौट रहा था। इसी दौरान रामलीला मैदान इलाके में गुरुद्वारे के सामने अचानक उसकी बाइक के आगे आवारा सांड आया। जिससे उसकी बाइक टकराई। इसके बाद सांड ने विनोद के सीने में सींग घुसा दिया। पीछे आ रहे साथी और अन्य लोगों ने विनोद को अस्पताल पहुंचाया।
विनोद के पिता करणदीप ने बताया कि विनोद ट्यूशन से लौट रहा था। इसी दौरान यह पूरी घटना हुई। सांड ने विनोद के सीने में करीब 2 से 3 इंच अंदर अपना सींग घुसा दिया। घटना में विनोद की तीन पसलियां डैमेज हुई है।
आपको बता दें कि सीकर में आवारा पशुओं के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले सीकर में आवारा पशुओं के हमले में कई लोगों की जान तक जा चुकी है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन कोई सख्त एक्शन नहीं ले पाया है। घटना होने के बाद एक बार तो आवारा पशुओं को शहर से दूर छोड़ दिया जाता है। मामला ठंडा पड़ने पर बाहर छोड़ने का काम बंद कर दिया जाता है।