Aapka Rajasthan

Sawaimadhopur में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सुबह हुई बूंदाबांदी, तापमान में बढ़ोतरी

 
Sawaimadhopur में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सुबह हुई बूंदाबांदी, तापमान में बढ़ोतरी

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, सवाई माधोपुर में सोमवार को हल्का धुंध और कोहरा छाया रहा। यहां सुबह-सुबह बादल छाए रहे। इसी के साथ यहां हल्की फुहारें भी देखी गई। यहां‌ इस‌ दौरान करीब 5 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे पहले रविवार को करीब एक सप्ताह बाद फिर धुंध और कोहरा देखा गया‌ था। पिछले एक सप्ताह से यहां‌ दिन‌ में तेज धूप पड़ रही है। वहीं रात में ठंडक बनी हुई है। यहां सुबह से शाम तक अच्छी धूप‌ देखी जा रही है। यहां धूप खिलने से दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी। जिसके बाद सुबह-सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाया रहा।सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है‌। जिसके चलते यहां मौसम में बदलाव‌ दिखाई दिया है।

पिछले एक सप्ताह का मौसम का मिजाज

सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भरतपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से यहां सोमवार और मंगलवार को भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके बाद‌ 5 फरवरी से फिर तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।