Aapka Rajasthan

Sawaimadhopur बरसात से बाजरे की फसल भीगी, किसान चिंतित

 
Sawaimadhopur बरसात से बाजरे की फसल भीगी, किसान चिंतित

सवाईमाधोपुर न्यूज़ डेस्क, सवाईमाधोपुर मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण उपखंड मुख्यालय पर दोपहर के बाद 10 मिनट तक बरसात हुई। अपराह्न 3:30 बजे बरसात शुरू हुई जो कभी मंद तो कभी मध्यम गति से बरसती रही। शाम तक आकाश में बादल छाए रहे जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो गया। इन दिनों बाजरा, तिल आदि फसल की कटाई जोरों पर चल रही है। ऐसे में किसानों ने फसल को काटकर खेतों में ढेर लगा रखा हैं। बरसात से खेत में काटकर पड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को बरसात आने से किसान अपनी खरीफ की फसल को लेकर चिंतित नजर आए। खेत में काटकर पड़ी तिल, बाजरा की फसल की बरसात के कारण गुणवत्ता प्रभावित होगी।