Aapka Rajasthan

Pratapgarh बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए दस दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

 
Pratapgarh बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए दस दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क, जिले की बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाने के उद्देश्य से मिशन नवदुर्गा की शुरुआत बुधवार को खेलगांव स्थित स्टेडियम, प्रतापगढ़ में की गई। इस मौके कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता और एसपी विनीत कुमार बंसल मौजूद थे। खेल विभाग के सहयोग से शुरू किए गए इस मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा के उपायों से अवगत कराने के लिए विभिन्न शारीरिक तकनीकों और उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया कि मिशन नवदुर्गा कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में 50 ग्राम साथिनों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 8 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतापगढ़ उपखंड की 30 पंचायतों के साथ-साथ धरियावद, छोटीसादड़ी, अरनोद और सुहागपुरा उपखंडों की 5-5 साथिनों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस मौके हरीश बारोलिया, चंद्र प्रकाश गहलोत, शहजाद मन्सूरी, सविता चौधरी, ज्योतिबाला पाटीदार और डिम्पल ग्वाला सहित कई शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक मौजूद थे। महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक सपना तेली, त्रिलोक राज सिंह सिसोदिया, डीएचडब्ल्यू जेंडर स्पेशलिस्ट हरीराम रैदास, पन्नाधाय महिला शक्ति केंद्र की परामर्शदाता लक्ष्मी चौहान, डिपंल राजपूत, मुस्कान और अन्य कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।