Aapka Rajasthan

Pali शहर में कुत्तों का कहर, तीन साल के मासूम बच्चे पर किया हमला

 
Pali शहर में कुत्तों का कहर, तीन साल के मासूम बच्चे पर किया हमला

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली शहर में श्वानों की संया व खौफ बढ़ता जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में दस से पन्द्रह श्वानों के झुंड घूमते रहते हैं। श्वानों ने शहर के रामलीला मैदान में रहने वाले एक तीन साल के मासूम पर हमला कर उसे पन्द्रह जगह से काट लिया। बचाने गए उसके पिता को भी काट लिया। बच्चे का बांगड़ चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।शहर में रोजी-रोटी के लिए मदारी का खेल दिखाने जाए जयपुर के याकूब अली व मुराद अली रामलीला मैदान क्षेत्र में रह रहे है। वहां फैजल अपने भाई बरूल अली के साथ खेल रहा था। उसी समय पांच श्वानों ने उस पर हमला कर दिया। उसे पन्द्रह जगह पर काट दिया। बच्चे के बड़े पिता याकूब ने बताया कि श्वानों से बच्चे को घिरा देख पिता मुराद व वे दौड़े तो श्वानों ने मुराद को भी काट लिया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर होती तो श्वान बच्चे को मार डालते।

वाहनों के भागते पीछे

श्वान रोजाना वाहन चालकों के पीछे भी भागते है। जिससे हादसे का खतरा रहता है। वाहन चालक रियाज ने बताया कि श्वानों के कारण पुराने बस स्टैण्ड के पास वाहन से गिरते बचा। वहीं विजेन्द्र ने बताया कि सुबह के समय सैर पर निकलने पर भी कई बार श्वान पीछे भागते है।

कुछ दिन पहले कई लोगों पर किया था हमला

शहर में कुछ दिन पहले एक ही दिन में 13 लोगों पर श्वानों ने हमला कर दिया था। सबका बांगड़ अस्पताल में उपचार कराया था। शहर के अस्पतालों में रोजाना श्वानों के काटने के 15 से 20 नए मरीज रोजाना पहुंच रहे है।

संक्रमण का भी खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार श्वानों के कारण शहर में संक्रमण फैलने का खतरा है। शहर में कई श्वान बीमारी से ग्रसित है तो कई श्वानों के शरीर पर घावों में कीड़े पड़े है। वे घरों के आगे व गलियों में गंदगी फैलाते है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है।