विशेषज्ञों ने चीनी राष्ट्र के साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की
बीजिंग, 24 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्र के साझा भविष्य समुदाय की भावना को मजबूत करने पर पांचवां मंच 23 मई को सछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के संयुक्त मोर्चा विभाग, सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार प्रसार विभाग, शिक्षा मंत्रालय और चीनी राष्ट्रीय जातीय मामलों के आयोग के संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से इस मंच को आयोजित किया गया।
प्रतिभागियों ने "जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने वाले कानून का कार्यान्वयन और चीनी राष्ट्र के साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाना" विषय पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।
प्रतिभागियों का विचार है कि जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने संबंधी कानून, नए युग में पार्टी के जातीय कार्यों की ऐतिहासिक स्थिति पर आधारित है, जो चीनी राष्ट्र के साझा समुदाय की भावना को मजबूत करने और चीनी राष्ट्र के साझा समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस कानूनी आधार प्रदान करता है। जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने संबंधी कानून के निर्माण के महत्वपूर्ण अर्थ, इसकी मार्गदर्शक विचारधारा, महत्वपूर्ण सिद्धांतों और मुख्य विषयवस्तु का गहन शोध और व्याख्या करना आवश्यक है, ताकि इसके अध्ययन, प्रचार और कार्यान्वयन के लिए मजबूत सैद्धांतिक समर्थन प्रदान किया जा सके।
इस मंच पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने मुख्य भाषण दिए। विद्वानों ने "चीनी राष्ट्र के साझा भविष्य समुदाय के निर्माण के लिए कानूनी सुरक्षा उपायों पर शोध" सहित चार उप-विषयों पर अकादमिक चर्चा में भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
